Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 50th Match Ekana Stadium Pitch Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 23वां मुकाबला आज यानी 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ की सीट की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंसट्स अपने बची हुई इज्जत बचाने के लिए उतेगी क्योंकि वो लगभग आईपीएल 20226 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. इस सीजन में चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ के करीब पहुंचना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है और सात मैच में हार का सामना करना पड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह मुकाबलों में जीत मिली हैं और सिर्फ दो मुकाबलों में हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी. हालांकि, उस मैच में टीम की बल्लेबाजी अच्छी रही थी. निकोलस पूरन ने अपना खोया हुआ फॉर्म हासिल किया था. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आरसीबी की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जोरदार वापसी करना चाहेगी. फिलिप सॉल्ट का खेलना लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुश्किल लग रहा है. ऐसे में जैकब बेथेल ही सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (LSG vs RCB Head To Head Record)
टाटा आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक सात मुकाबले हुए हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच मैच में जीत मिली है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ दो मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच महज एक ही मुकाबला खेला गया था. यह एकमात्र मुकाबला भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छह विकेट से जीता था. लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी जीत आईपीएल 2024 में मिली थी.
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Ekana Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी 7 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इकाना स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है. इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं. पिछले संस्करण में यहां बल्लेबाजी भी काफी अच्छी हुई थी. पहले 200+ के स्कोर बनने मुश्किल होते थे, लेकिन अब यहां रन बनते हैं. हाउस्टेट के मुताबिक, मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है.
लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी 7 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 7 मई को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना 25 प्रतिशत से ज्यादा है. बारिश नहीं हुई तो अच्छा मैच देखने को मिलेगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स के घातक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पिछले 10 मुकाबलों में 146.15 की स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 159.84 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से पिछले 10 मैच में 283 रन निकले हैं. गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने पिछले नौ मैच में 13 विकेट चटकाए हैं. मोहसिन खान के नाम 5 मैच में 10 विकेट है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पिछले नौ मैच में 11 विकेट लिए हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs RCB 50th T20 Match Playing Prediction)
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY