देश

गोवा डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर का विवादित बयान, कहा- दलितों के लिए डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर भी "दलितस्तान" चाहते थे

गोवा के उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि बी.आर. आंबेडकर ने दलितों के लिए दलितस्तान के विचार का समर्थन किया था, लेकिन भारत एकजुट बना हुआ है. अजगांवकर विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन एक सत्ताधारी विधायक द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव के दौरान बोल रहे थे

गोवा डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर का विवादित बयान, कहा- दलितों के लिए डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर भी
गोवा डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर (Photo Credits IANS)

पणजी: गोवा के उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर (Manohar Ajgaonkar) ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि बी.आर. आंबेडकर ने दलितों के लिए दलितस्तान के विचार का समर्थन किया था, लेकिन भारत एकजुट बना हुआ है.  अजगांवकर विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन एक सत्ताधारी विधायक द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव के दौरान बोल रहे थे.  यह प्रस्ताव नागरिकता संशोधन कानून को पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देने के लिए पेश किया था.अजगांवकर ने कहा, "आपको पता है जब पाकिस्तान बना तो सभी मुस्लिम वहां चले गए। वह एक मुस्लिम राष्ट्र बना.

हिंदुस्तान कोई मुस्लिम या हिंदू राष्ट्र नहीं है.  जब आप हिंदू कहते हैं तो इसमें सभी समुदाय यानी ईसाई, हिंदू, मुस्लिम, दलित शामिल होते हैं."अजगांवकर ने कहा, "बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था कि दलितों के लिए एक दलितस्तान होगा.  लेकिन हम सभी एकसाथ हैं. अजगांवकर 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में एकमात्र अनुसूचित जाति के विधायक हैं. अजगांवकर ने सीएए का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी किसी की नागरिकता छीनने के बारे में सोच भी नहीं सकते.  यह भी पढ़े: CAA Protest: दिल्ली कांग्रेस ने घोषणापत्र में कहा-सीएए के विरुद्ध प्रस्ताव पास करेंगे

उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से आग्रह किया कि वे सीएए की वजह को देखें और समझें, जो कि नागरिकता देने के लिए है. अजगांवकर ने कहा, "ईसाई और मुस्लिम इन दिनों जागे हुए हैं. हर जगह बड़ी-बड़ी सभाएं हो रही हैं। आप लोगों को क्या हो गया है? यह देश एक है. किसी भी समुदाय को चिंता करने की जरूरत नहीं है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2020 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).