विराट कोहली को लेकर संजय मांजरेकर का बड़ा बयान, कहा- भारतीय कप्तान और इमरान खान में काफी समानताएं
मांजरेकर ने सीरीज समाप्त होने के बाद ट्विटर पर कहा, "न्यूजीलैंड में विराट के नेतृत्व में भारतीय टीम ने मुझे इमरान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की याद दिला दी. दोनों टीम में मजबूत रूप से आत्म-विश्वास भरते हैं. इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम भले ही हार की कगार पर हो, लेकिन वह मैच जीतने के नए रास्ते तलाशती थी."
- Read in
- English
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान में कई समानताएं हैं. मांजरेकर ने साथ ही कहा कि इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम भले ही हार की कगार पर होती थी, लेकिन वह मैच जीतने के नए रास्ते तलाशती थी. भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को सात रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली.
मांजरेकर ने सीरीज समाप्त होने के बाद ट्विटर पर कहा, "न्यूजीलैंड में विराट के नेतृत्व में भारतीय टीम ने मुझे इमरान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की याद दिला दी. दोनों टीम में मजबूत रूप से आत्म-विश्वास भरते हैं. इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम भले ही हार की कगार पर हो, लेकिन वह मैच जीतने के नए रास्ते तलाशती थी." मौजूदा समय में कमेंट्री कर रहे मांजरेकर ने विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल को टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की खोज करार दिया.
India under Virat in NZ reminds me of Pakistan under Imran. Strong self belief as a team. Pakistan under Imran found different ways of winning matches, often from losing positions. That only happens when the self belief is strong.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) February 3, 2020
राहुल ने रविवार को यहां बे ओवल मैदान न्यूजीलैंड के साथ समाप्त हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 56, नाबाद 57, 27, 39 और 45 रनों की पारी खेली. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2020 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

