LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 50th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 23वां मुकाबला आज यानी 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ की सीट की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंसट्स अपने बची हुई इज्जत बचाने के लिए उतेगी क्योंकि वो लगभग आईपीएल 20226 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. इस सीजन में चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है और सात मैच में हार का सामना करना पड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह मुकाबलों में जीत मिली हैं और सिर्फ दो मुकाबलों में हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (LSG vs RCB Head To Head Record)

टाटा आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक सात मुकाबले हुए हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच मैच में जीत मिली है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ दो मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच महज एक ही मुकाबला खेला गया था. यह एकमात्र मुकाबला भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छह विकेट से जीता था. लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी जीत आईपीएल 2024 में मिली थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट और रजत पाटीदार से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (RCB vs LSG Key Players To Watch)

लखनऊ सुपर जायंट्स के घातक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पिछले 10 मुकाबलों में 146.15 की स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 159.84 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से पिछले 10 मैच में 283 रन निकले हैं. गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने पिछले नौ मैच में 13 विकेट चटकाए हैं. मोहसिन खान के नाम 5 मैच में 10 विकेट है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पिछले नौ मैच में 11 विकेट लिए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं. विराट कोहली के अलावा फिलिप सॉल्ट तेज शुरुआत देने में माहिर हैं और पावरप्ले में मैच का रुख बदल सकते हैं. कप्तान रजत पाटीदार मिडिल ऑर्डर में टीम की रीढ़ हैं और बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का पासा पलट सकते हैं. ऋषभ पंत के अलावा निकोलस पूरन मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और तेजी से रन बना सकते हैं. मिचेल मार्श एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs RCB 50th T20 Match Playing Prediction)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.