RCB vs LSG, IPL 2026 50th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 50th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 23वां मुकाबला आज यानी 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ की सीट की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंसट्स अपने बची हुई इज्जत बचाने के लिए उतेगी क्योंकि वो लगभग आईपीएल 20226 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. इस सीजन में चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है और सात मैच में हार का सामना करना पड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह मुकाबलों में जीत मिली हैं और सिर्फ दो मुकाबलों में हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (LSG vs RCB Head To Head Record)

टाटा आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक सात मुकाबले हुए हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच मैच में जीत मिली है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ दो मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच महज एक ही मुकाबला खेला गया था. यह एकमात्र मुकाबला भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छह विकेट से जीता था. लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी जीत आईपीएल 2024 में मिली थी.

लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी. हालांकि, उस मैच में टीम की बल्लेबाजी अच्छी रही थी. निकोलस पूरन ने अपना खोया हुआ फॉर्म हासिल किया था. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आरसीबी की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जोरदार वापसी करना चाहेगी. फिलिप सॉल्ट का खेलना लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुश्किल लग रहा है. ऐसे में जैकब बेथेल ही सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपरजायंट्स के घातक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श को 500 चौके पूरे करने के लिए दो चौकों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपरजायंट्स स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम को छह हजार रन पूरे करने के लिए 18 रन की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपरजायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को 700 चौके पूरे करने के लिए तीन चौकों की आवश्कयता है.

लखनऊ सुपरजायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन अपना 100वां आईपीएल मुकाबला खेलने उतरेंगे.

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपरजायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को आईपीएल में 2500 रन पूरे करने के लिए 62 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपरजायंट्स के स्टार युवा बल्लेबाज हिम्मत सिंह को 50 छक्के पूरे करने के लिए चार छक्कों की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को 14000 रन पूरे करने के लिए 78 रन की आवश्कयता है.

टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार आलराउंडर जैकब बेथेल को 150 चौके पूरे करने के लिए एक चौके की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार आलराउंडर जैकब बेथेल को 100 छक्के पूरे करने के लिए एक छक्के की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार को 100 चौके पूरे करने के लिए 10 चौकों की आवश्कयता है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार को 100 छक्के पूरे करने के लिए आठ छक्कों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज जितेश शर्मा को 300 चौके पूरे करने के लिए छह चौकों की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार आलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को 200 छक्के पूरे करने के लिए छह छक्कों की आवश्कयता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपना 200वां आईपीएल मुकाबला खेलने उतरेंगे.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.