चीन में कोरोनावायरस का कहर, मरने वालों की संख्या 1000 पार
चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1,000 से पार हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या भी बढ़कर 42,000 से पार हो गई है. चीनी प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स से सोमवार को कोरोनवायरस संक्रमण के कन्फर्म 2,478 नए मामलों और 108 मौतों की जानकारी मिली है.