दिल्ली चुनाव परिणाम पर बोले सीएम नीतीश कुमार, जनता मालिक है
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम और रुझानों पर खुलकर बोलने से बचते रहे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जनता मालिक है.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम और रुझानों पर खुलकर बोलने से बचते रहे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जनता मालिक है. पटना के राजेंद्र नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करने पहुंचे नीतीश कुमार से पत्रकारों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिल रही बंपर जीत के संबंध में पूछा तो उन्होंने बस इतना कहा, "जनता मालिक है."
उल्लेखनीय है कि जद (यू) बिहार से बाहर दिल्ली में अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी। जद (यू) ने दो विधानसभा से अपने प्रत्याशी उतारे थे. प्रारंभिक रुझानों से स्पष्ट है कि दोनों सीटों पर जद (यू) काफी पीछे चल रही है. यह भी पढ़े:दिल्ली चुनाव परिणाम 2020: शुरूआती रुझानों में ही विकासपुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने मानी हार
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी भारी जीत की ओर आगे बढ़ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

