केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 'थप्पड़' की प्रशंसा की
मंत्री ने लिखा, "कितनों ने सुना होगा 'औरत को ही एडजस्ट करना पड़ता है..' कितनों ने सोचा होगा 'कि मार पिटाई सिर्फ गरीब औरतों के ही पति करते हैं..' कितनों ने माना होगा 'शिक्षित आदमी कभी हाथ नहीं उठाता', कितनों ने अपनी लड़कियों, बहुओं से कहा होगा, 'कोई बात नहीं बेटा ऐसा तो हमारे साथ भी हुआ है। लेकिन देखो आज कितने खुश हैं'."