दिल्ली विधानसभा के लिए 22 वर्षो में सिर्फ 31 महिलाएं चुनी गईं
साल 1993 में दिल्ली विधानसभा के पहले चुनाव के बाद से कुल 31 महिलाएं इस विधानसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं, जिनमें 22 साल की अवधि में 2015 तक कांग्रेस से सबसे ज्यादा 20 विधायक हैं. पहली और दूसरी विधानसभाओं में, क्रमश: 1993 और 1998 में, सदन में इन दोनों वर्षो के कार्यकाल में भाजपा की एक महिला सदस्य थी, जबकि उस अवधि के बाद पार्टी की कोई और महिला उम्मीदवार नहीं चुनी गई.