देश

उत्तर प्रदेश: महोबा में सड़क हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर राजमार्ग में रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आए कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

उत्तर प्रदेश: महोबा में सड़क हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत
हादसा/एक्सीडेंट/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर राजमार्ग में रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आए कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने बताया, "एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे खन्ना कस्बा निवासी कार सवारों को रविवार तड़के सामने से तेज रफ्तार एक ट्रक ने कानपुर-सागर राजमार्ग में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सूरज (23) और रूप सिंह (18) नामक युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है.

इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है."

उन्होंने बताया, "दुर्घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है. इस संबंध में खन्ना थाने में एक मुकदमा दर्ज कर ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया गया है. पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2020 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).