देश

बीएसपी प्रमुख मायावती का बड़ा हमला, एसपी को बताया जातिवादी मानसिकता वाली पार्टी

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की गठबंधन सयोगी रह चुकी बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की मुखिया मायावती ने अब सपा पर निशाना साधा और उसे जातिवादी मानसिकता वाली पार्टी बताया.

बीएसपी प्रमुख मायावती का बड़ा हमला, एसपी को बताया जातिवादी मानसिकता वाली पार्टी
बीएसपी चीफ मायावती (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी(SP) की गठबंधन सयोगी रह चुकी बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की मुखिया मायावती ने अब सपा पर निशाना साधा और उसे जातिवादी मानसिकता वाली पार्टी बताया.  मायावती ने रविवार को बयान जारी कर कहा, "बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपनी सरकार के समय में संत रविदास को विभिन्न स्तर पर पूरा-पूरा मान-सम्मान दिया है. उसे अब विरोधी पार्टियां एक-एक करके खत्म करने में लगी हैं, जो अति निंदनीय है. कांग्रेस, भाजपा व अन्य पार्टियां यहां उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के चलते संत गुरु रविदास जी को कभी भी मान-सम्मान नहीं देती हैं, लेकिन सत्ता से बाहर होने पर फिर अपने स्वार्थ में इनके मंदिरों व स्थलों आदि में जाकर किस्म-किस्म की नाटकबाजी जरूर करती हैं.  इनसे सर्तक रहें."

उन्होंने कहा, "बसपा के सत्ता में आने पर भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर रखा जाएगा, जिसे जातिवादी मानसिकता के तहत ही पिछली सपा सरकार ने बदल दिया है."उन्होंने कहा, "संत रविदास की जयंती पर हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारी सरकार ने प्रदेश में संत रविदास पॉलिटेक्निक, चंदौली, संत रविदास एससी एसटी प्रशिक्षण संस्थान, वाराणसी में गंगा नदी पर बनने वाले पुल का नाम संत रविदास के नाम, बदायूं में संत रविदास धर्मशाला के लिए, बिल्सी में संत रविदास की प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति दी थी. यह भी पढ़े: बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा- सीएए पर बहस के लिए हम तैयार हैं

इसके अलावा भी और कई कार्य महान सद्गुरु के आदर सम्मान में बसपा की सरकार के दौरान किए गए. हम सत्ता में आने के बाद अपने काम पूरे करेंगे. ज्ञात हो कि सियासी मकसद के लिए एक-दूसरे को गले लगाने वाली सपा और बसपा के रास्ते अब अलग हैं। बसपा और सपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा, लेकिन अब वोट बैंक की तलाश में सबके रास्ते अलग-अलग हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2020 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).