देश

दिल्ली चुनाव परिणाम 2020: हरिनगर सीट से BJP उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा और आप की राजकुमारी में कांटे की टक्कर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में हरिनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है

दिल्ली चुनाव परिणाम 2020: हरिनगर सीट से BJP उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा और आप की राजकुमारी में कांटे की टक्कर
तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Photo Credits IANS)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में हरिनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.  भाजपा प्रत्याशी तजिंदर पाल सिंह बग्गा और आप प्रत्याशी राजकुमारी ढिल्लो एक-दूसरे को आगे-पीछे करते दिख रहे हैं. शुरुआत में जहां भाजपा प्रत्याशी बग्गा ने बढ़त बनाई थी, वहीं उसके बाद आप प्रत्याशी राजकुमारी ढिल्लो 2,669 वोट पाकर आगे हो गईं. भाजपा के बग्गा को 2,613 वोट मिले हैं.

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सोढी को सिर्फ 333 वोट मिले हैं। इस सीट पर अभी 5697 वोटों की गणना हुई है. बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुआ था. जिन वोटों की गिनती आज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2020 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).