दिल्ली चुनाव परिणाम 2020: शिवसेना-एनसीपी ने आप की जीत को सराहा, कहा- बीजेपी के 'अहंकार' की हुई हार
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी गठंबधन ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की जीत को सराहाते हुए कहा कि आप की शानदार जीत राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए जमीनी स्तर पर किए गए ठोस और दिख रहे विकास कार्यो का परिणाम है। शानदार चुनाव प्रदर्शन के लिए आप की सराहना करते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यमंत्री नवाब मलिक ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'अहंकार' को बुरी तरह से हरा दिया है.
मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी गठंबधन ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की जीत को सराहाते हुए कहा कि आप की शानदार जीत राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए जमीनी स्तर पर किए गए ठोस और दिख रहे विकास कार्यो का परिणाम है। शानदार चुनाव प्रदर्शन के लिए आप की सराहना करते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यमंत्री नवाब मलिक ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'अहंकार' को बुरी तरह से हरा दिया है.
मलिक ने कहा, "नफरत और बंटवारे की राजनीति को खारिज कर दिया गया है और एकता और भाईचारे की जीत हुई है। अहंकार की राजनीति हार गई है और दिल्ली की जनता जीत गई है. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों से 'राष्ट्र-विरोधी ताकतों' के खिलाफ वोट करने की अपील की थी. मलिक ने कहा, "दिल्ली के लोगों ने मोदीजी की बात मानी. उन्होंने भाजपा को 'देश विरोधी' घोषित कर दिया है. यह भी पढ़े: दिल्ली चुनाव परिणाम 2020: अब तक के रुझानों में आप सबसे आगे, लोगों ने कहा- कांग्रेस की कमजोरी से केजरीवाल को हुआ फायदा
शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री अनिल परब ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप के विकास कार्यों का समर्थन किया है और पार्टी को वोट दिया है।परब ने कहा, "चुनाव प्रचार में बड़े नेताओं को लगाने के बावजूद, भाजपा को दिल्ली में निर्णायक रूप से खारिज कर दिया गया है क्योंकि लोगों ने केवल विकास के मुद्दे पर वोट दिया है."भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंतीवार ने कहा कि हालांकि पार्टी ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन इसने पिछली बार के मुकाबले प्रदर्शन में इस बार सुधार किया है
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2020 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

