गूगल मैप्स में कश्मीर भारत के बाहर 'विवादित' क्षेत्र
गूगल मैप्स भारत के भीतर कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाता है, लेकिन बाहर अन्य देशों के लोगों को इस क्षेत्र की सीमाएं अलग से डॉटेड लाइन में दिखाई देती है, जो इसे 'विवादित' क्षेत्र बताती है. द वाशिंगटन पोस्ट ने इस बात की जानकारी दी। सिर्फ कश्मीर ही नहीं, कई अन्य देशों की सीमाएं गूगल मैप्स में अलग दिखाई देती हैं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल संबंधित देश के भीतर से कर रहे हैं या बाहर से.