सैमसंग बुधवार को भारत में गैलेक्सी ए 71 लॉन्च करेगा
सैमसंग भारत में बुधवार को अपना प्रीमियम गैलेक्सी ए 71 स्मार्टफोन लगभग 30,000 रुपये में लांच करेगा, जो सिर्फ प्रीमियम डिवाइस है. सूत्रों ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि 4,500 मेह की बैटरी से लैस गैलेक्सी ए 71, 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच होगा.