बॉलीवुड

सैफ अली खान और करीना कपूर स्टारर 'बंटी और बबली 2' 26 जून, 2020 को होगी रिलीज

फिल्म 'बंटी और बबली' फ्रैंचाइजी की दूसरी किश्त 26 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. निर्देशक वरुण वी. शर्मा ने कहा, "पूरे देश के लिए, 'बंटी और बबली' उन फिल्मों का हिस्सा रही है, जिन्हें देखते हुए हम बड़े हुए हैं. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है और इसके साथ कई सारी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं."

सैफ अली खान और करीना कपूर स्टारर 'बंटी और बबली 2' 26 जून, 2020 को होगी रिलीज
सैफ अली खान और रानी मुखर्जी (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'बंटी और बबली' (Bunty Aur Babli) फ्रैंचाइजी की दूसरी किश्त 26 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. निर्देशक वरुण वी. शर्मा ने कहा, "पूरे देश के लिए, 'बंटी और बबली' उन फिल्मों का हिस्सा रही है, जिन्हें देखते हुए हम बड़े हुए हैं. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है और इसके साथ कई सारी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं."

उन्होंने आगे कहा, "जब हम 'बंटी और बबली 2' के लिए लोगो का डिजाइन कर रहे थे, तो हम निश्चित थे कि हम पहले वाले लोगो को ही रखेंगे. मुझे ऐसा लग रहा है कि इस कदम को सिनेमाप्रेमियों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा क्योंकि इससे उनकी कई सारी पुरानी यादें ताजा हो जाएगी."

'बंटी और बबली 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी (Sidhant Chaturvedi) और शर्वरी जैसे कलाकार हैं. फिल्म में दर्शकों को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की जोड़ी फिर से दिखाई देगी, जिन्हें बंटी और बबली के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा.

आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी. शर्मा करेंगे, जो यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).