MI vs LSG, IPL 2026 47th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 47th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 47वां मुकाबला आज यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने 9 मैचों में महज 2 जीत हासिल की है और 7 मुकाबलों में टीम को हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर वापसी करना चाहेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Mumbai Weather and Rain Forecast for MI vs LSG IPL 2026: मुंबई में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? रोमांचक मैच से पहले जानें मौसम का हाल

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में 2 जीत हासिल की है, जबकि 7 में हार का सामना किया है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए काफी अहम होगा. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8 में से 2 मैच जीते हैं और 6 मुकाबलों में हार झेली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी नजर आता है. मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का पासा पलट सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव टीम को मजबूती देते हैं.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकार्ड्स (MI vs LSG Records And Milestones)

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर को 100 चौके पूरे करने के लिए 1 चौके की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 4500 रन पूरे करने के लिए 6 रन की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को 4500 रन पूरे करने के लिए 8 रन की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 350 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को 400 चौके पूरे करने के लिए 8 चौकों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को 100 कैच पूरे करने के लिए 2 कैच की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 150 विकेट पूरे करने के लिए 5 विकेट की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श को 500 चौके पूरे करने के लिए 6 चौकों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बडोनी को 2000 रन पूरे करने के लिए 40 रन की दरकार है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम के लिए 500 रन पूरे करने के लिए 42 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत को 5500 रन पूरे करने के लिए 20 रन की दरकार है.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.