देश

बिहार में कन्हैया कुमार की जनसभा में उछाली चप्पल, समर्थकों ने की पिटाई

बिहार में एक बार फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार को विरोध का समाना करना पड़ा। अपनी जन गण मन यात्रा पर सोमवार को लखीसराय पहुंचे कन्हैया की सभा के दौरान मंच पर चप्पल फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि, चप्पल मंच तक नहीं पहुंच पाई. इस बीच कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

बिहार में कन्हैया कुमार की जनसभा में उछाली चप्पल, समर्थकों ने की पिटाई
कन्हैया कुमार (Photo Credits: IANS)

लखीसराय. बिहार में एक बार फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार को विरोध का समाना करना पड़ा। अपनी जन गण मन यात्रा पर सोमवार को लखीसराय पहुंचे कन्हैया की सभा के दौरान मंच पर चप्पल फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि, चप्पल मंच तक नहीं पहुंच पाई. इस बीच कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. पुलिस के मुताबिक, कन्हैया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां गांधी मैदान में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी दर्शकदीर्घा में बैठे एक युवक ने मंच पर चप्पल फेंकने की कोशिश की. चप्पल हालांकि मंच तक नहीं पहुंच सकी और पहले ही गिर गई.

इस बीच कुछ वामपंथी कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ उसकी जमकर पिटाई कर दी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया और सभास्थल से उसे ले गए. बाद में उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कन्हैया कुमार पर चप्पल फेंकने वाले युवक की पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई है. चंदन का कहना है कि कन्हैया देश का गद्दार है और वह देश में दंगा भड़काना चाहता है,. उसने कहा कि वामपंथ की विचारधारा कभी काम नहीं आएगी, और उसने खुद को देशभक्त बताया. इससे पहले शुक्रवार को भी कन्हैया के काफिले पर आरा में पथराव किया गया था, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे. यह भी पढ़े-बिहार के सुपौल में JNU पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, गाड़ियों के टूटें शीशे, हुए घायल

गौरतलब है कि एनआरसी और सीएए के खिलाफ कन्हैया अपनी 'जन-गण-मन' यात्रा पर हैं. एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वह बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों में पहुंचेंगे और करीब 50 सभाएं कर रहे हैं. कन्हैया ने इस यात्रा की शुरुआत 30 जनवरी को बेतिया से की है. उनकी यह यात्रा 29 फरवरी को समाप्त होने वाली है. इससे पहले कन्हैया के काफिले पर जमुई, सुपौल, कटिहार सहित कई इलाकों में हमला किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).