देश

पंजाब: संपत्ति विवाद को लेकर हेड कांस्टेबल ने परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या की

पंजाब के एक गांव में संपत्ति विवाद के कारण अपनी सर्विस राइफल एके 47 से एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने पत्नी सहित परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी.

पंजाब: संपत्ति विवाद को लेकर हेड कांस्टेबल ने परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या की
प्रतिकात्मका तस्वीर (फाइल फोटो )

चंडीगढ़:  पंजाब के एक गांव में संपत्ति विवाद के कारण अपनी सर्विस राइफल एके 47 से एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने पत्नी सहित परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. हेड कांस्टेबल, जो दंगा-रोधी दस्ते का हिस्सा है, को पहले अपनी सर्विस राइफल से हवा में फायरिंग के लिए निलंबन का सामना करना पड़ा है.

पत्नी के अलावा कुलविंदर सिंह ने रविवार को मोगा जिले के धरमकोट उपमंडल के सैद जलालपुर गांव में अपने ससुराल के तीन सदस्यों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. बाद में उसने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपने ससुराल वालों के साथ संपत्ति का विवाद था। झगड़े के बाद, उसने गोली चला दी, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई.

कुलविंदर सिंह ने अपने साले की बेटी जसप्रीत कौर (10) पर भी गोली चलाई, जो गोली लगने से घायल हो गई.

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान उसकी पत्नी राजविंदर कौर, बहनोई जसकरन सिंह, भाभी इंद्रजीत कौर और सास सुखविंदर कौर के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).