अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए किया गया है खाने-पीने का खास इंतजाम, परोसे जाएंगे गुजरात के स्पेशल पकवान, जानें पूरा मेन्यू
शेफ सुरेश खन्ना के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए खाने-पीने का विशेष इंतजाम किया गया है. खाने में गुजराती मेन्यू तय किए गए हैं. फॉर्च्यून सिग्नेचर कुकीज, नायलॉन खमन, ब्रोकोली और कॉर्न समोसा और दालचीनी एप्पल पाई मेन्यू में होगा. इसके साथ ही पीएम मोदी की पसंदीदा स्पेशल अदरक और मसाला चाय भी मेन्यू में है.