पाकिस्तान: मोहम्मद अली जिन्ना की मजार के सामने लड़की के नृत्य पर विवाद
पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की कराची स्थित मजार के सामने एक लड़की के जोरदार नृत्य का वीडियो वायरल हुआ है. 'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सफेद परिधान में जिन्ना की मजार के सामने संगमरमर के फर्श पर नृत्य कर रही है
कराची: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की कराची स्थित मजार के सामने एक लड़की के जोरदार नृत्य का वीडियो वायरल हुआ है. 'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सफेद परिधान में जिन्ना की मजार के सामने संगमरमर के फर्श पर नृत्य कर रही है. लड़की ने चेहरे के बड़े हिस्से को सफेद कपड़े से ढांक रखा है, इसलिए उसकी शक्ल वीडियो में साफ नजर नहीं आ रही है.
यह नृत्य सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर के निशाने पर है. इसके विरोध में लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं. उनका कहना है कि लोगों को खुद सोचना चाहिए कि क्या यह जगह इस तरह के काम के लिए सही है। मजार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. यह भी पढ़े: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर पेश होगा प्रस्ताव
उनका कहना है कि सुरक्षाकर्मियों को यह टिक टॉक वीडियो बनाने से रोकना चाहिए था. एक महिला यूजर ने लिखा, "शायद लड़की का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। लगता है, मजार पर कुछ खाने को मांग रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "अफसोस, एक राष्ट्र के रूप में हम कितना गिर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2020 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

