बॉलीवुड

कियारा आडवाणी की Topless फोटोशूट को लेकर डब्बू रतनानी पर लगा चोरी का आरोप,फोटोग्राफर ने तब्बू की Hot फोटो शेयर करके दिया ये जवाब

साल 2020 के डब्बू रतनानी के कैलेंडर फोटोशूट में अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में डेब्यू किया, लेकिन कियारा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों को कुछ खास रास नहीं आई.

कियारा आडवाणी की Topless फोटोशूट को लेकर डब्बू रतनानी पर लगा चोरी का आरोप,फोटोग्राफर ने तब्बू की Hot फोटो शेयर करके दिया ये जवाब
तब्बू , दबू रत्नानी और कीआराअडवानी (Photo Credits: file photo)

मुंबई : साल 2020 के डब्बू रतनानी के कैलेंडर फोटोशूट में अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में डेब्यू किया, लेकिन कियारा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों को कुछ खास रास नहीं आई. इस तस्वीर में टॉपलेस कियारा खुद को एक पत्ते से ढकते हुए नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं को कियारा की यह तस्वीर अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर मैरी बर्श के फोटोशूट से मेल खाती नजर आई.

इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "डब्बू कॉपी कैट हैं. उन्होंने मैरी बर्श से फोटोग्राफी के कॉन्सेप्ट को चुराया है."

एक ने लिखा, "डब्बू रतनानी चोर है."

इतना ही लोगों ने बर्श के फोटोशूट और कियारा की तस्वीर का कोलाज बनाते हुए उन्हें एक समान भी दिखाया. यह भी पढ़ें : स्टर इंडिया रीमेक को लेकर बवाल! कपूर परिवार और जी स्टूडियोज के बीच ऐसे बीच फंसे बोनी कपूर

इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही कोलाज के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए खुद बर्श ने लिखा, "मैं बस इसे अब यहीं छोड़ रही हूं."

डब्बू के इस वार्षिक कैलेंडर के 25वें संस्करण में शामिल कलाकारों में ऋतिक रोशन, भूमि पेडनेकर, कृति सैनन, विद्या बालन, विक्की कौशल और अनन्या पांडे भी हैं.

डब्बू रतनानी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर तब्बू की एक हॉट फोटो शेयर की और लिखा, “ब्यूटीफुल तब्बू मेरे डब्बू रतनानी कैलेंडर 2002 के लिए. ये टाइमलाइज और खूबसूरत शॉट मैंने 2001 में लिया था और इसे 2002 में मेरे कैलेंडर में फीचर किया था. कियारा आडवाणी की 2020 कैलेंडर फोटो जिसे एक पत्ते के साथ शॉट किया गया है,  उसे लेकर थोड़ा शोर है. सोच रहा हूं कि क्या मैं अपना कैमरा फिर से इस्तेमाल कर सकता हूं. मैं अपना कॉन्सेप्ट बेशक दोहरा सकता हूं और अगर ट्रोल्स की ये पसंद नहीं आता तो मैं अब खुद की नक़ल करने की बात को मानता हूं. मेरे उन दोस्तों का धन्यवाद जिन्हें मुझपर भरोसा है. बस यही मायने रखता है.”

 

 

View this post on Instagram

 

🍃🍀💚 Beautiful @tabutiful for #dabbooratnanicalendar 2002 ❤️📸🗓 #lovenature This timeless & mesmerising shot of Tabu was taken in the year 2001 and it featured in my calendar in the year 2002. There’s been a lil noise about @kiaraaliaadvani ‘s breathtaking 2020 calendar shot with leaf ☘️ ! Guess if I can reuse my camera, I can definitely repeat my own concept 🤓🤪✌🏼 ! & if at all that doesn’t go well with trolls, then I admit to plagiarising MY OWN SELF 😅😂🤣🤪 #loveandpeace @dabbooratnani @manishadratnani Huge Thanks to my friends who trust me 💯 ! That’s all that matters ❤️🧿 @dabbooratnanistudio #25yearsofdabbooratnani #dabbooratnani #tabu #kiaraadvani #dabbooratnanicalendar2002 #dabbooratnanicalendar2020 #naturelover #thenandnow Team Details : Makeup @ajayshelarmakepartist Hair @gohar__shaikh

A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani) on

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2020 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).