Coronavirus: बिहार के सीवान में एक ही परिवार में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 58 हुई
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को एक ही दिन 19 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसमें सीवान के एक ही परिवार के 16 लोग शामिल हैं. इससे बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 58 तक पहुंच गई है. कहा जा रहा है कि ये सभी लोग एक कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में थे, जो ओमान से लौटा था.