कार्लोस पेना ने पेशेवर फुटबॉल से लिया संन्यास
कार्लोस पेना ने गुरुवार को पेशेवर फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की. स्पेन के रहने वाले 36 साल के इस खिलाड़ी ने अंतिम दो सीजन एफसी गोवा के लिए खेले और टीम को पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब दिलाने में मदद की.

पिछले सीजन गोवा आईएसएल में टेबल पर पहले स्थान पर थी और इसी के कारण वह एएफसी चैम्पियंस लीग के ग्रुप दौर में जगह बनाने वाली भारत की पहली टीम बनी थी. बीते दो सीजन में कार्लोस ने गोवा के लिए 43 मैच खेले. वह टीम के डिफेंस का अहम हिस्सा थे.
यह भी पढ़ें- कोरोनावायरस के कारण रद्द हो सकता है भारत-ताजिकिस्तान फुटबाल मैच
अपने संन्यास पर कार्लोस ने कहा, "बीते दो सीजन भारत और एफसी गोवा में रहना मेरे लिए शानदार था. मैं गोवा के लोगों का प्यार हर दिन पाकर खुश हूं. हमने मिलकर काफी कुछ हासिल किया है. मैं और मेरा परिवार भाग्यशाली थे कि हमें दो साल भारत में रहने का मौका मिला. मैं कहना चाहता हूं कि हम हमेशा से गोवा के रहेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).