बॉलीवुड

अक्षय आनंद ने कहा: 'सड़क 2' ने अलग तरह का महेश भट्ट दिया

अभिनेता अक्षय आनंद को 1998 में महेश भट्ट ने फिल्म 'ज़ख्म' में निर्देशित किया था. 1999 में आई फिल्म 'कारतूस' के बाद भट्ट ने निर्देशक का पद त्याग दिया था. वही अब उन्होंने आगामी फिल्म 'सड़क 2' के लिए निर्देशक की कमान फिर से थाम ली है और उनके साथ एक बार फिर से काम कर रहे आनंद इसे लेकर बहुत रोमांचित हैं.

अक्षय आनंद ने कहा: 'सड़क 2' ने अलग तरह का महेश भट्ट दिया
अक्षय आनंद (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: अभिनेता अक्षय आनंद (Akshay Anand) को 1998 में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने फिल्म 'ज़ख्म' (Zakhm) में निर्देशित किया था. 1999 में आई फिल्म 'कारतूस' (Kartoos) के बाद भट्ट ने निर्देशक का पद त्याग दिया था. वही अब उन्होंने आगामी फिल्म 'सड़क 2' के लिए निर्देशक की कमान फिर से थाम ली है और उनके साथ एक बार फिर से काम कर रहे आनंद इसे लेकर बहुत रोमांचित हैं.

इस बारे में अक्षय ने आईएएनएस से कहा, "यह एक शानदार फिल्म है, क्योंकि मैंने उनके साथ जो आखिरी फिल्म की थी वह 'जख्म' थी. जल्द ही उन्होंने पद त्याग दिया (निर्देशक के रूप में) और अब वह फिर से निर्देशक के तौर पर वापसी कर रहे हैं. उनके साथ यह फिल्म (सड़क 2) करना मेरे लिए काफी रोमांचक रहा." यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के इस दौर में पापा महेश भट्ट को काफी मिस कर रही हैं अलिया भट्ट, शेयर की ये स्पेशल फोटो

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने निर्देशक के रूप में उनमें कोई बदलाव देखा है, अक्षय ने कहा, "हां, वह काफी परिपक्व हो गए हैं. वह जीवन के मूल्यों को लेकर काफी गहरी सोच रखने लगे हैं. वह इसे अपनी फिल्मों और संवादों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं. 'सड़क 2' काफी अलग फिल्म है. इसे खूबसूरती से बनाया गया है. आपको निश्चित रूप से एक अलग तरह के भट्ट साहब मिलेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).