बॉलीवुड

स्वरा भास्कर के जन्मदिन पर सोनम कपूर का खास संदेश, सोशल मीडिया साझा की यह तस्वीर

बॉलीवुड की बोल्ड व प्रतिभाशाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. लॉकडाउन के चलते उन्हें उनके दोस्त सोशल मीडिया पर ही शुभकामनाएं भेज रहे हैं. अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी एक बेहद ही खास अंदाज उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी है.

स्वरा भास्कर के जन्मदिन पर सोनम कपूर का खास संदेश, सोशल मीडिया साझा की यह तस्वीर
सोनम कपूर और स्वर भास्कर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: बॉलीवुड की बोल्ड व प्रतिभाशाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara  Bhaskar) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. लॉकडाउन के चलते उन्हें उनके दोस्त सोशल मीडिया पर ही शुभकामनाएं भेज रहे हैं. अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी एक बेहद ही खास अंदाज उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी है.

सोनम ने इंस्टाग्राम पर स्वरा के साथ वाली अपनी दो तस्वीरें साझा की है. इनमें से एक तस्वीर सोनम की शादी के वक्त उनकी मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें ये दोनों अभिनेत्रियां खूबसूरत पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर अपने हाथों में लगी मेहंदी के डिजाइंस दिखाती नजर आ रही हैं और दूसरे में शादी के जोड़े में सोनम स्वरा के पास बैठी दिख रही हैं. यह भी पढ़ें: सोनम कपूर के गाने मसकली के नए वर्जन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया ने दिखाया अपना दम, देखिए पूरा गाना

सोनम ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन बहुत बहुत मुबाकर हो स्वरु! तुम्हारा साहस और उत्साह बेहद प्रेरणादायक है. तुम हमेशा ऐसी ही रहना. तुम्हें दुनिया का सारा प्यार और खुशियां मिलें! एक बार स्थिति सामान्य हो जाने पर इसका जश्न हम साथ में मिलकर मनाएंगे! तुम्हें खूब सारा प्यार बहन." यह भी पढ़ें: ‘2010 में मैं 15 साल की थी’ कहकर Troll हुईं स्वरा भास्कर, ट्विटर पर लोगों ने ट्रेंड करवाया #MathematicianSwara

लोग सोनम के इस पोस्ट पर स्वरा को उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं. इसे अब तक 320,048 लाइक मिल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).