शहर में फंसे बेघर और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बनाए गए आश्रय गृहों में नागपुर पुलिस ने ओपन थिएटर स्थापित कर फिल्मों की स्क्रीनिंग करनी शुरू कर दी है. यहां प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म अजय देवगन की नवीनतम ब्लॉकबस्टर 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' थी.
बॉलीवुड हस्तियों ने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के पालघर में तीन लोगों की जान लेने वाली क्रूर भीड़ की निंदा की. नासिक से सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके ड्राइवर पर 16 अप्रैल को पालघर में 200 लोगों की भीड़ द्वारा हमला किया गया था, जिन्हें अफवाहों से उकसाया गया था कि तीनों लोग लुटेरे या अपहर्ता थे.
दिल्ली में एक करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जाएगा. यह संख्या दिल्ली की कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत है. दिल्ली सरकार ऐसे लोगों को भी मुफ्त राशन मुहैया कराएगी जिनके पास राशन कार्ड या फिर कोई अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं है.
बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रीमेक का जुनून सवार रहा है लेकिन भारतीय सिनेमा को यादगार फिल्म शोले देने वाले फिल्म निमार्ता रमेश सिप्पी ऐसा नहीं सोचते. वह 45 साल पहले बनी इस फिल्म का रीमेक बनाने के पक्ष में नहीं हैं. र
वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह एक पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी और अपनी मां और बड़े भाई और छोटी बहन को न्याय दिलाना चाहती थी. वीडियो क्लिप में, कक्षा 10 की छात्रा, लड़की ने दावा किया कि उसके चाचा ने उसे देसी तमंचा दिया और उसे उसकी 38 वर्षीय मां और दो भाई-बहन को गोली मारने के लिए कहा
महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं के भीड़ द्वारा की गयी हत्या के बाद कई राजनीतिक दलों और साधू संतो ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एक ओर भाजपा ने इस हिंसा की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. इलाके में पुलिस के दो अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है.
कोरोना वायरस मामलों के लगातार बढ़ने के बावजूद रमजान के महीने में मस्जिदों में सामूहिक नमाज की उलेमा की मांग के सामने झुकने के बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने धार्मिक नेताओं को तुष्ट करने का एक और कदम उठाया है. बैठक में इमरान ने उम्मीद जताई कि रमजान में सामूहिक नमाज को जिन शर्तो के साथ मंजूरी दी गई है, उलेमा उनका पालन करेंगे.
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की आड़ में पुलिस आम लोगों से धन वसूली का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. स्थिति की गंभीरता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक थानेदार से कहा कि 'पैसे लेकर लोगों को छोड़ रहे हो और मामले दर्ज कर रहे हो. कहो तो साबित कर दूं.'
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बंगले जलसा के सामने हर रविवार को जुटने वाली प्रशंसकों की भीड़ को बहुत याद कर रहे हैं. पिछले 38 सालों से लगातार प्रशंसक अपने चहेते अभिनेता के दीदार के लिए बंगले के सामने जुटते और अमिताभ भी सामने आकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते लेकिन कोरोना के चलते अब ऐसा नहीं हो पा रहा है.
चीन की हेल्थ अथॉरिटी ने मंगलवार को कहा कि मेनलैंड चाइना से सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं. उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए हांगकांग के 630, मकाओ के 22 और ताइवान के 203 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है.
दिल्ली पुलिस में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. सोमवार को मध्य दिल्ली जिले के चांदनी महल थाने में 5 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) द्वारा पालघर मॉब लिंचिंग मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी देने के कुछ ही घंटों बाद राज्य सरकार ने सोमवार को इसकी जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस के 100 में से 80 मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें कोई लक्षण देखने को नहीं मिला या हल्के लक्षण दिखे हैं.
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बेहद जरूरी पीपीई किट की कमी दूर करने के लिए बीएचयू स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का एक प्रयोग बड़ा वरदान साबित हो सकता है. अभी तक पीपीई किट को सिर्फ एक बार उपयोग में लाने के बाद उसे नष्ट करना पड़ता है. अब इस विधि का उपयोग पीपीई किट के लिए किया जा सकता है.
उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के कपाट इस बार 14 मई को खोले जाएंगे. इसके साथ ही बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 15 मई को सुबह 4 बजे खुलेंगे. इस बात की घोषणा उत्तराखंड के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को देहरादून में की.
आयुष्मान ने इन 8 सालों में विक्की डोनर के अलावा अंधाधुन, बधाई, शुभ मंगल सावधान, दम लगा के हइशा, आर्टिकल 15 जैसी तमाम फिल्मों के साथ एंटरटेन किया और आगे भी करते रहेंगे.
रिलायंस फाउंडेशन का 'अन्न सेवा' एक कार्पोरेट फाउंडेशन द्वारा संचालित विश्व स्तर पर सबसे बड़ी पहल बनने के लिए तैयार है. रिलायंस फाउंडेशन ने अपने भोजन वितरण कार्यक्रम 'मिशन अन्न सेवा' में, भारत भर में हाशिए पर रह रहे लोगों के बीच 3 करोड़ से अधिक भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है.
श्रद्धा कपूर के मुताबिक जब उनके पास गन नहीं होती तो वो लोगों से उनके बारे में पूछने लगती थी.
केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों में सोमवार से कमर्चारियों की संख्या बढ़ गई है. नई दिल्ली में अन्य केंद्रीय कार्यालयों के साथ-साथ शास्त्री भवन में सोमवार सुबह 9.30 बजे से ही सरकारी कर्मचारियों का आना-जाना शुरू हो गया था. कर्मचारियों की ऑफिस में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग की जा रही है.