देश में कोरोना वायरस महामारी के 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस आए सामने, मरीजों की कुल संक्रमित संख्या हुई 39,980
देश मे कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 39,980 पहुंची गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किये गये आकड़ों के मुताबिक 28,046 लोग अभी भी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 10,632 ईलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. यहां 4 लोगों की मौत हुई है. हिमाचल प्रदेश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है.