देश

लॉकडाउन के बीच स्पेशल ट्रेन से लखनऊ पहुंचे 800 से अधिक प्रवासी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र के नासिक से 800 से अधिक प्रवासियों को लेकर आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह यहां पहुंची.

लॉकडाउन के बीच स्पेशल ट्रेन से लखनऊ पहुंचे 800 से अधिक प्रवासी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चारबाग रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक से 800 से अधिक प्रवासियों को लेकर आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह यहां पहुंची. गृह राज्य पहुंचने को लेकर एक और जहां सभी प्रवासी मजदूर राहत में दिखे, तो वहीं घरों तक वापस जाने में समय को लेकर इनकी चिंता को भी साफ तौर पर देखी जा सकता था.

रेलवे स्टेशन पर पुलिस की भारी तैनाती के बीच 17 कोच वाली ट्रेन शनिवार सुबह नासिक से रवाना हुई और झांसी व कानपुर में इसने पड़ाव डाला. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फंसे मजदूरों के परिवार वालों के लिए खुशखबरी, नासिक से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना ‘श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन’ लोगों को लेकर कल पहुंचेगी लखनऊ

यात्रियों को बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। बस में चढ़ने से पहले सभी प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).