केंद्र सरकार द्वारा जारी राहत पैकेज नहीं मिलने पर ट्रांसपोर्टरों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
केन्द्र सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में राहत नहीं मिलने पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ट्रकों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि हमने रेस्कयू पैकेज में ईएमआई, टैक्स, मोटर बीमा, नेशनल परमिट, गुड्स टैक्स, ब्याज माफी जैसे तत्काल राहत वाले उपाय की मांग की थी.