रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता ऋषि कपूर और भाई रणबीर की पुरानी तस्वीर की शेयर
दिवंगत ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने गुरुवार को अपने पिता के साथ बिताए अपने बचपन के शानदार पलों को याद करते हुए कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में एक ऐसा पारिवारिक फोटो है, जिसमें नन्हें रणबीर ऋषि कपूर की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं रिद्धिमा कपूर ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बीच में बैठी हैं.
दिवंगत ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) ने गुरुवार को अपने पिता के साथ बिताए अपने बचपन के शानदार पलों को याद करते हुए कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में एक ऐसा पारिवारिक फोटो है, जिसमें नन्हें रणबीर (Ranbir Kapoor) ऋषि कपूर की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बीच में बैठी हैं. एक अन्य ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नीतू छोटी रिद्धिमा को गोद में लिए नजर आ रही हैं.
दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां के साथ हैं. लॉकडाउन के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं. इसलिए अनुमति प्राप्त करने के बाद वह सड़क मार्ग से 1400 किलोमीटर की यात्रा कर मुंबई गई थीं. यह भी पढ़े: रिद्धिमा कपूर को आई पिता ऋषि कपूर की याद, सोशल मीडिया पर साझा की ‘क्लासिक’ तस्वीरें
ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी. उनके अचानक चले जाने से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बडा झटका लगा था. बता दें कि, ऋषि कपूर के निधन की जानकारी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट कर दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

