विदेश

कोरोना का कहर: दुनियाभर में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 50 लाख के करीब, 3 लाख 28 हजार से अधिक मौतें

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 28 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में गुरुवार सुबह तक कुल 49 लाख 95 हजार 712 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 28 हजार 95 रही. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 93 हजार 431 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 15 लाख 51 हजार 668 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 8 हजार 705 मामलों के साथ रूस का स्थान है.

कोरोना का कहर: दुनियाभर में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 50 लाख के करीब, 3 लाख 28 हजार से अधिक मौतें
कोरोना का प्रकोप/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: AFP)

कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 28 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में गुरुवार सुबह तक कुल 49 लाख 95 हजार 712 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 28 हजार 95 रही. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 93 हजार 431 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 15 लाख 51 हजार 668 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 8 हजार 705 मामलों के साथ रूस का स्थान है.

वहीं, 2 लाख 91 हजार 579 मामलों के साथ ब्राजील, 2 लाख 49 हजार 619 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 32 हजार 555 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 27 हजार 364 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 81 हजार 700 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 78 हजार 473 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 52 हजार 587 मामलों के साथ तुर्की और 1 लाख 26 हजार 949 मामलों सहित ईरान महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 35 हजार 786 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है. महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 330 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 135 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 888 मौतों के साथ स्पेन और 18 हजार 859 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).