भिवंडी में सलमान खान के आने की अफवाह से जब जमा हो गए सैकड़ों लोग
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ठाणें जिले के भिवंडी शहर में आने की अफवाह के बाद शहर में हजारों लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए. भिवंडी के खांडुपड़ा इलाके में बुधवार शाम को यह घटना हुई. इस इलाके में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक रहते हैं और इस समय रमजान महीने के दौरान उनके रोजे चल रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के ठाणें जिले के भिवंडी शहर में आने की अफवाह के बाद शहर में हजारों लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए. भिवंडी के खांडुपड़ा इलाके में बुधवार शाम को यह घटना हुई. इस इलाके में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक रहते हैं और इस समय रमजान महीने के दौरान उनके रोजे चल रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम अचानक एक अफवाह उड़ी कि सलमान खान लोगों में राहत सामग्री बांटने यहां आ रहे हैं. यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई और उनके सैकड़ों उत्साहित प्रशंसक घरों से बाहर आ गए. यह भी पढ़े: सलमान खान ने दो महीने के बाद अपने माता-पिता से की मुलाकात, कुछ वक्त साथ बिताकर फार्महाउस पर लौटे
View this post on Instagram
@jacquelinef143 @vanturiulia @rahulnarainkanal @imkamaalkhan @niketan_m @waluschaa @abhiraj88
वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को यह समझाने के लिए कड़ी मशक्कत की कि इलाके में किसी भी सेलिब्रिटी की कोई यात्रा निर्धारित नहीं है और लॉकडाउन के मद्देनजर वे तुरंत घर लौट जाएं.
अंत में निराश भीड़ वहां से तितर-बितर हुई. अब पुलिस उन भ्रामक संदेशों को फैलाने वाले शरारती लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने पहले से ही दबाव में चल रहे सुरक्षा बलों पर और दबाव डाला.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

