कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में धनराशि जुटाने के लिए इंटरनेशनल स्टार्स के साथ जुड़े अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोविड-19 महामारी के लिए धनराशि एकत्रित करने के चलते एक वैश्विक पहल संग जुड़े हैं, जिसमें जेसन डेरुलो, दुआ लीपा, मलूमा, निकी जैम, बेकी जी सहित और भी कई अंतर्राष्ट्रीय सितारें शामिल हुए हैं. इस लाइव फंडराइजिंग इवेंट को ओएचएम लाइव का नाम दिया गया है, जिसे शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा.