बॉलीवुड

लॉकडाउन में आलिया भट्ट ने पढ़ी 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन'

हॉलीवुड के डेनियल रेडक्लिफ और एडी रेडमेने जैसे सितारों द्वारा जेके रोलिंग की लोकप्रिय 'हैरी पॉटर' पुस्तक श्रंखला के एक अध्याय को पढ़ने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में इस ट्रेंड की शुरुआत की है. उन्होंने इस सीरीज के पहले भाग 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' के पहले अध्याय 'हैरी पॉटर एट होम' को पढ़ लिया है.

लॉकडाउन में आलिया भट्ट ने पढ़ी 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन'
आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

हॉलीवुड के डेनियल रेडक्लिफ (Daniel Radcliffe) और एडी रेडमेने (Eddie Redmayne) जैसे सितारों द्वारा जेके रोलिंग की लोकप्रिय 'हैरी पॉटर' (Harry Potter) पुस्तक श्रंखला के एक अध्याय को पढ़ने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बॉलीवुड में इस ट्रेंड की शुरुआत की है. उन्होंने इस सीरीज के पहले भाग 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' के पहले अध्याय 'हैरी पॉटर एट होम' को पढ़ लिया है. आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह 'हैरी पॉटर' के साहसिक कारनामों को पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं.

उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "जादू हमारे चारों ओर है, हमें बस इसे महसूस करना है .. या इसे पढ़ना है!! जल्द ही आ रहा है." आलिया के इस पोस्ट को 16 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है तो वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. यह भी पढ़े: आलिया भट्ट ने न्यू हेयर कट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, देखें तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

Magic is all around us, we just have to feel it... or read it!! :) Coming VERY soon

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

इसके बाद आलिया ने किताब के आठवें हिस्से से कुछ पंक्तियों को पढ़ते हुए खुद का एक वीडियो भी साझा किया.

हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों द्वारा 'हैरी पॉटर' का अचानक प्रचार इस वक्त इसलिए मेल खाता है, क्योंकि हाल ही में रोलिंग ने 'द इकाबॉग' नामक एक नई पुस्तक की घोषणा कर प्रशंसकों को खुश कर दिया है, जिसे वे अपनी वेबसाइट पर मुफ्त में प्रकाशित जा रही हैं. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रोलिंग ने कहा है कि वह इस "अजीब, अनिश्चित समय" के दौरान बच्चों का आनंद देने के लिए सप्ताह के दिनों में किताब के अध्याय ऑनलाइन जारी करेंगी. लेखक ने मंगलवार को पहले दो अध्याय जारी किए हैं.

बीबीसी के अनुसार, 'द इकाबॉग' रोलिंग की पहले बच्चों की कहानी है, जो हैरी पॉटर से जुड़ी नहीं है. उसने एक दशक पहले अपने बच्चों के लिए इसे लिखा था और अब इसे ला रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).