बॉलीवुड

लॉकडाउन के चलते काम हुए ठप, अदा शर्मा ने कहा- आशा है कि हम दयालु लोगों के रूप में सामने आएंगे

अभिनेत्री अदा शर्मा उम्मीद कर रही हैं कि महामारी के बाद जब वे सेट पर जाएंगी, तो हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाएगा और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतेगा. जाहिर है उन्हें भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि कोविड-19 के कारण रूकी हुई शूटिंग कब और कैसे फिर से शुरू होगी.

लॉकडाउन के चलते काम हुए ठप, अदा शर्मा ने कहा- आशा है कि हम दयालु लोगों के रूप में सामने आएंगे
अदा शर्मा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) उम्मीद कर रही हैं कि महामारी के बाद जब वे सेट पर जाएंगी, तो हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाएगा और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतेगा. जाहिर है उन्हें भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि कोविड-19 के कारण रूकी हुई शूटिंग कब और कैसे फिर से शुरू होगी. वर्तमान में, शूटिंग को फिर से शुरू करने का तरीका खोजने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई जा रही हैं, क्योंकि लॉकडाउन के कारण मनोरंजन उद्योग में भी काम ठप है.

यह पूछे जाने पर कि वह इस बार कैसा महसूस करती हैं कि चीजें बदल जाएंगी, तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, "ईमानदारी से मुझे कुछ पता नहीं है. मुझे उम्मीद है कि हम सभी इस संकट के बाद अधिक आभारी, दयालु लोग बनकर बाहर आएं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक हों."उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि एक बार जब हम शूटिंग शुरू करें तो हम सभी जिम्मेदार होंगे और अपने और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतेंगे." यह भी पढ़े: एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कास्टिंग कुछ को लेकर किया खुलासा, कहा- ये हर जगह मौजूद हैं लेकिन सब आप पर निर्भर करता है

अभिनेत्री ने हॉरर फिल्म '1920' के साथ अपनी बॉलीवुड यात्रा शुरू की थी, और 'हंसी तो फंसी', 'बाईपास रोड', 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' जैसी फिल्में कीं. अदा को भरोसा है कि 'कमांडो' श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी. इसमें उनके साथ लीड रोल में विद्युत जामवाल भी हैं. फिल्म 'कमांडो 3' जी सिनेमा पर 31 मई को प्रसारित होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).