COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 58 लाख के पार, अब तक संक्रमण से 3 लाख 60 हजार से अधिक लोगों की हुई मौत
कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 58 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 60 हजार से अधिक हो गई है. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 37 हजार 319 मौतों के साथ ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है.
वाशिंगटन, मई 29: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 58 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 60 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में शुक्रवार सुबह तक कुल 58 लाख 08 हजार 672 लोग कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 60 हजार 289 रही."
अमेरिका की बात करें, तो यहां महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 01 हजार 573 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 17 लाख 21 हजार 479 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 4 लाख 38 हजार 238 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 79 हजार 051 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: Covid-19: भारत ने कोरोना वायरस से मौत के मामले में चीन को छोड़ा पीछे, 4,706 लोगों की गई जान
वहीं, 2 लाख 70 हजार 508 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 37 हजार 906 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 31 हजार 906 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 86 हजार 384 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 82 हजार 196 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 65 हजार 386 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 60 हजार 979 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 43 हजार 849 मामलों के साथ ईरान और 1 लाख 41 हजार 779 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं.
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 37 हजार 319 मौतों के साथ ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है. वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है. महामारी के चलते हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 142 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 665 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 119 मौतों के साथ स्पेन और 26 हजार 754 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

