बॉलीवुड

सलमान खान ने स्वैग से किया सोशल डिस्टेंसिंग का स्वागत, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

साफ-सफाई व सुरक्षा आजकल काफी प्रचलन में है. ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने लोगों में सलाम व नमस्ते को बढ़ावा देने के लिए पेप्सी के साथ एक अभियान में हिस्सा लिया. दुनिया में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाया जा रहा है.

सलमान खान ने स्वैग से किया सोशल डिस्टेंसिंग का स्वागत, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली, 29 मई: साफ-सफाई व सुरक्षा आजकल काफी प्रचलन में है. ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने लोगों में सलाम व नमस्ते को बढ़ावा देने के लिए पेप्सी के साथ एक अभियान में हिस्सा लिया. दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाया जा रहा है. आपस में मुलाकात होने पर लोग फिलहाल हाथ मिलाने से बच रहे हैं.

दुनिया भर में लोग मिलने के तौर-तरीकों के रूप में सलाम व नमस्ते का ही सहारा ले रहे हैं और यह नजारा देश व दुनिया के विभिन्न हिस्सों से वायरल हुए कुछ वीडियोज में देखने को मिले. भारत की इस देसी परंपरा को पॉप संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए पेप्सी ने अपने ब्रांड अंबेसडर सलमान खान संग आज एक रोमांचकर डिजिटल फॉरवर्ड कैम्पेन की शुरुआत की है. इस वीडियो कैम्पेन का मकसद दुनिया में सलाम/नमस्ते के परचम को लहराना है, जो कि सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने का एक बेहतरीन उपाय है.

यह भी पढ़ें: सलमान खान के गाने भाई-भाई ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा लोगों ने, दबंग ने की ये खास अपील

आईएएनएस के साथ हुई एक विशेष बातचीत सलमान ने कहा, "मैं लोगों में संपर्क रहित मेल-जोल के प्रारूप को अपनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के चलते पेप्सी के साथ जुड़कर गौरवान्वित हूं. मैं सुनिश्चित हूं कि लोगों को यह कैम्पेन पसंद आएगा, जिसका शुभारंभ हमने एक-दूसरे को सलाम/नमस्ते कहते हुए रियल स्वैग के साथ किया."

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).