महान बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डैन ने लिया संन्यास
महान बैडमिंटन खिलाड़ी चीन के लिन डैन ने शनिवार को खेल से संन्यास ले लिया और इसी के साथ उनके 20 साल के शानदार करियर का अंत हो गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लिन डैन ने कहा, "2000 से 2020 तक, 20 साल बाद, मुझे अपनी राष्ट्रीय टीम को अलविदा कहना होगा. इस पर बोलना काफी मुश्किल है."