बॉलीवुड

हर फिल्म ने मुझे कुछ न कुछ नया सिखाया है: डायना पेंटी

हिंदी फिल्म उद्योग में अभिनेत्री डायना पेंटी ने आठ साल का सफर तय कर लिया है. वह कहती हैं कि यह सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है और अब तक की प्रत्येक फिल्म ने उन्हें कुछ नया सिखाया है. अभिनेत्री ने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत हिट फिल्म 'कॉकटेल' के साथ 2012 में अपनी शुरुआत की थी.

हर फिल्म ने मुझे कुछ न कुछ नया सिखाया है: डायना पेंटी
डायना पेंटी (Photo Credits: Instagram)

हिंदी फिल्म उद्योग में अभिनेत्री डायना पेंटी (Diana Penty) ने आठ साल का सफर तय कर लिया है. वह कहती हैं कि यह सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है और अब तक की प्रत्येक फिल्म ने उन्हें कुछ नया सिखाया है. अभिनेत्री ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अभिनीत हिट फिल्म 'कॉकटेल' (Cocktail) के साथ 2012 में अपनी शुरुआत की थी.

इस बारे में डायना ने आईएएनएस से कहा, "यह एक महान यात्रा है, और सीखने का एक शानदार अनुभव है. प्रत्येक फिल्म ने मुझे कुछ नया सिखाया है, जैसे अपने बारे में, मेरे शिल्प के बारे में, मेरे पेशे, लोगों के बारे में. मैंने अपने सफर के दौरान कुछ अद्भुत और बहुत प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अवसर भी पाया है." यह भी पढ़े: फिल्म ‘शिद्दत : जर्नी बियॉन्ड लव’ में नजर आएंगे डायना पेंटी, सनी कौशल, राधिका मदान और मोहित रैना

वहीं लॉकडाउन के बीच, डायना मुंबई पुलिस की मदद करने और उनका समर्थन करने के लिए द खाकी प्रोजेक्ट नामक एक पहल के साथ सामने आई है. डायना अब रोमांटिक ड्रामा 'शिद्दत' में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).