खेल

महान बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डैन ने लिया संन्यास

महान बैडमिंटन खिलाड़ी चीन के लिन डैन ने शनिवार को खेल से संन्यास ले लिया और इसी के साथ उनके 20 साल के शानदार करियर का अंत हो गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लिन डैन ने कहा, "2000 से 2020 तक, 20 साल बाद, मुझे अपनी राष्ट्रीय टीम को अलविदा कहना होगा. इस पर बोलना काफी मुश्किल है."

महान बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डैन ने लिया संन्यास
लिन डैन (Photo Credits: Getty Images)

महान बैडमिंटन खिलाड़ी चीन के लिन डैन ने शनिवार को खेल से संन्यास ले लिया और इसी के साथ उनके 20 साल के शानदार करियर का अंत हो गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लिन डैन ने कहा, "2000 से 2020 तक, 20 साल बाद, मुझे अपनी राष्ट्रीय टीम को अलविदा कहना होगा. इस पर बोलना काफी मुश्किल है."

चीन बैडमिंटन संघ के मुताबिक, लिन डैन कुछ दिनों के भीतर आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास का पत्र संघ को सौपेंगे.

लिन डैन की निजी ख्वाहिश और मौजूदा स्थिति को देखते हुए, चीन बैडमिंटन संघ ने लिन डैन के संन्यास की बात को नकार दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).