जेनिफर विंगेट का खत्म हुआ सोशल मीडिया डिटॉक्स, इंस्टाग्राम पर की वापसी
लगभग एक महीने तक के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर वापसी की हैं. अपनी इस वापसी का ऐलान किया हैं.
लगभग एक महीने तक के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर वापसी की हैं. अपनी इस वापसी का ऐलान करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "सभी की मांग को देखते हुए वापस आ रही हूं. मिसिंग इन एक्शन नहीं बल्कि रेस्टिंग इन एक्शन..और भी काफी कुछ. थोड़ी-बहुत सोशल मीडिया डिटॉक्स से किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचता है! है ना?"
जेनिफर ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की हैं, जिसमें वह कैमरे की ओर पोज देते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं. इसमें उन्हें ब्लूट टी-शर्ट में देखा जा सकता है. जेनिफर के इस पोस्ट को 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: जेनिफर विंगेट का टीवी शो ‘बेहद’ नहीं होगा ऑफ एयर, टीवी चैनल ने जारी किया बयान
जेनिफर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लास्ट पोस्ट 9 जून को अपने दोस्त करण वाही के साथ मजेदार फोटो के साथ शेयर की. जेनिफर ने मजेदार फोटो के साथ इमोशनल कैप्शन देकर करण को बर्थडे विश किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

