Coronavirus Update: विश्वभर में COVID-19 के मामले 1.37 करोड़ के पार, अब तक संक्रमण से 5.89 लाख से अधिक की हुई मौत
आईएएनएस जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.37 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 589,000 से अधिक हो गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 45,204, मेक्सिको 37,574, इटली 35,017, फ्रांस 30,141, स्पेन 28,416, भारत 24,915, ईरान 13,608, पेरू 12,615 और रूस 11,920 हैं.