देश

ओडिशा में COVID-19 के अकड़े हुए 15 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में 494 नए मामले दर्ज

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 494 नए मामलों के साथ कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है. यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी. बीते 24 घंटों में गंजाम जिले में दो और मौतों के साथ कोरोना मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 79 हो गया.

ओडिशा में COVID-19 के अकड़े हुए 15 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में 494 नए मामले दर्ज
कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: PTI)

भुवनेश्वर, 16 जुलाई : ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 494 नए मामलों के साथ कोविड-19 (Covid-19) के पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है. यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी. बीते 24 घंटों में गंजाम जिले में दो और मौतों के साथ कोरोना मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 79 हो गया.

कोविड के 51 और 34 वर्ष की आयु के दो पुरुष रोगियों ने दम तोड़ दिया. गंजाम जिले में कोविड की मौत की संख्या 48 तक पहुंच गई है. राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 15,392 हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: TATA समूह प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने कहा- बड़े स्तर पर परीक्षण किए बिना काबू में नहीं आएगी COVID-19 महामारी

सामने आए 494 नए मामलों में से 322 मामले क्वारंटाइन केंद्रों द्वारा सूचित किया गया और 172 स्थानीय मामले हैं. गंजाम जिले में खोरधा (64) और कटक (38) के बाद सबसे अधिक 246 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में अभी सक्रिय मामले 4,813 हैं, जबकि अब तक 10,476 लोग इससे उबर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).