Coronavirus Worldwide Cases: दुनियाभर में Covid-19 के मामले हुए 2.4 करोड़ के पार, अब तक 824,368 संक्रमितों की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.4 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 824,000 से अधिक हो गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मैक्सिको 62,076, भारत 59,449, ब्रिटेन 41,552, इटली 35,458, फ्रांस 30,549, स्पेन 28,971, पेरू 28,001 और चिली 10,916 हैं.