बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput: हॉलीवुड के बिलबोर्ड पर लगी सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की फोटो

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया हैं जिसमें हॉलीवुड के एक बिलबोर्ड पर अभिनेता की तस्वीर नजर आ रही है. बिलबोर्ड पर सुशांत की तस्वीर के साथ लिखा है, "द वल्र्ड हैज इट्स आइज ऑन द केस" यानि कि इस मामले पर दुनिया कर नजर है.

Sushant Singh Rajput: हॉलीवुड के बिलबोर्ड पर लगी सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की फोटो
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया हैं  जिसमें हॉलीवुड के एक बिलबोर्ड पर अभिनेता की तस्वीर नजर आ रही है. बिलबोर्ड पर सुशांत की तस्वीर के साथ लिखा है, "द वल्र्ड हैज इट्स आइज ऑन द केस" यानि कि इस मामले पर दुनिया कर नजर है.

सोशल मीडिया पर वीडियो को साझा करते हुए श्वेता इसके साथ लिखती हैं, "हॉलीवुड में भाई के लिए एक बिलबोर्ड लगाया गया है. सभी समर्थनों के लिए धन्यवाद और आभार. हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांत." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: मुंबई के वकील ने दावा किया, सुशांत मामला ‘पैसों से संबंधित’

 

View this post on Instagram

 

In some realm, we will always be together...❤️ #GudiaGulshan. I will try and find video from my Sangeet and upload it. 🙏

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है. गुरुवार की सुबह सुशांत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो जारी कर यह बताया कि अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी लंबे समय से उनके बेटे को जहर देती आ रही हैं और वह सुशांत की कातिल हैं. 15 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने रिया और इस काम में उनकी मदद करने वाले लोगों के लिए सीबीआई गिरफ्तारी की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).