पाकिस्तान में 6 महीने बाद फिर खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान, पाक सरकार ने दिशानिर्देश किए जारी
पाकिस्तान में मंगलवार को शैक्षणिक संस्थान फिर से खुल गए. कोविड-19 महामारी के कारण ये छह महीने से बंद थे. शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा किया कि फिर से खोलने के पहले चरण में, सभी हायर एडुकेशन इंस्टीट्यूशन - कक्षा नौ से 12 तक और उससे ऊपर-मंगलवार से कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे. दूसरे चरण में, माध्यमिक विद्यालय फिर से खुलेंगे और तीसरे चरण में, प्राथमिक विद्यालय फिर से शुरू होंगे.