टेक

टेक्नो ने 6000 एमएएच की बैटरी संग स्पार्क पावर 2 एयर किया लॉन्च, जानें फोन की कीमत और फीचर्स

भारतीय स्मार्टफोन बाजार के बड़े दिग्गजों के लिए और अधिक प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए ट्रांशन होल्डिंग्स के वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने सोमवार को 6000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ स्पार्क पावर 2 एयर स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन को 8499 रुपये के किफायती दाम पर भारतीय बाजार में उतारा गया है.

टेक्नो ने 6000 एमएएच की बैटरी संग स्पार्क पावर 2 एयर किया लॉन्च, जानें फोन की कीमत और फीचर्स
टेक्नो स्पार्क स्मार्टफोन (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 15 सितंबर: भारतीय स्मार्टफोन बाजार के बड़े दिग्गजों के लिए और अधिक प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए ट्रांशन होल्डिंग्स के वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो (Techno) ने सोमवार को 6000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ स्पार्क पावर 2 एयर स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन को 8499 रुपये के किफायती दाम पर भारतीय बाजार में उतारा गया है. इस स्मार्टफोन में सात इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ क्वाड कैमरा दिया गया है. जो ड्यूअल स्पीकर स्टीरियो साउंड के साथ 'कैटेगरी डिफाइनिंग' के साथ रियर पर सेट किया गया है. स्मार्टफोन की फ्लिपकार्ट पर 20 सितंबर से बिक्री शुरू हो होगी.

टेक्नो ने इससे पहले भारतीय बाजार में 6,499 रुपये में 5000 एमएएच की बैटरी के साथ स्पार्क गो 2020 को उतारा था. इसकी लॉन्चिंग के बाद अब टेक्नो ने स्पार्क पावर 2 एयर को किफायती दाम, बेहतर बैटरी बैकअप और अन्य कई फीचर्स के साथ उतारा है. ट्रांशन इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपत्रा ने एक बयान में कहा, "स्पार्क पावर 2 एयर हमारे 'अहेड ऑफ द कर्व' दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा प्रमुख डिवाइस बन गया है, जो सभी जरूरतों को पूरा कर सकता है और बहु-तकनीकी निर्भरता को कम कर सकता है."

यह भी पढ़ें: LG इलेक्ट्रानिक्स ने डुअल स्क्रीन फोन ‘विंग’ की झलक की पेश, जानें फीचर्स

उन्होंने कहा, "उसी समय, इसका शानदार डिस्पले, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा इसे आकांक्षी भारत के युवाओं के लिए मनोरंजन का सही पावरहाउस बनाते हैं." जंबो 6000 एमएएच बैटरी के अलावा स्पार्क पावर 2 एयर एआई पावर चार्जिग और सुरक्षित चार्जिग, सात इंच का डॉट-नॉच डिस्प्ले और पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल एआई-पावर्ड क्वाड कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर पेश करता है.

एक विशाल बैटरी के दम पर स्पार्क पॉवर 2 एयर पूरी चार्जिग के बाद चार दिन बाद तक चल सकता है. एक बार पूरी तरह से चार्ज कर लेने के बाद यह स्मार्टफोन 560 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, 38 घंटे का कॉलिंग समय, 20 घंटे का इंटरनेट और वाईफाई, 151 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, गेम खेलने का समय 13 घंटे और 15 घंटे के वीडियो प्लेबैक की सुविधा देता है. फोन में आईपीएस एलसीडी टाइप डिस्प्ले और 90.6 प्रतिशत बॉडी स्क्रीन रेशियो और 20.5 : 9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 480 निट्स ब्राइटनेस दी गई है.

स्पार्क पॉवर 2 एयर में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ एफ1.8 अपर्चर और आठ गुणा डिजिटल जूम, दो मेगापिक्सल बोकेह, मैक्रो लेंस और एआई लेंस के साथ एआई क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. क्वाड फ्लैश को उपयोगकर्ताओं को कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीर खींचने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें ऑटो-सीन डिटेक्शन मोड, बोकेह मोड, एआई एचडीआर मोड, एआई स्टिकर और मैक्रो फोटोग्राफी की सुविधा भी है. इसमें सेल्फी प्रेमियों के लिए डुअल फ्रंट फ्लैश के साथ आठ मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.

फोन में उपयोगकर्ता के डेटा और गोपनीयता की सुरक्षा के लिए 'फेस अनलॉक 2.0' और स्मार्ट फिंगरप्रिंट सेंसर है. यह 6.1 एंड्रॉएड 10 पर काम करता है और क्वाड-कोर ए22 प्रोसेसर 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलता है. इस स्मार्टफोन में तीन जीबी रैम के साथ तीन जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. टेक्नो के अनुसार, फोन दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें आइस जेडाइट और कॉस्मिक शाइन शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).