टेक

Flipkart Job: त्यौहारी सीजन में 70 हजार सीधी भर्तियां करेगा फ्लिपकार्ट, इन पोस्ट के लिए जगह खाली

ई-कॉमर्स जाएंट फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि वह इस त्यौहारी सीजन में 70 सीधी और लाखों अपरोक्ष नौकरियां पाने में लोगों की मदद करेगा. सीधी नौकरियां सप्लाई चेन के तहत होंगी और इसके लिए डिलिवरी एक्जक्यूटिव, पिकर्स, पैकर्स और शॉटर्स की भर्ती की जाएगी.

Flipkart Job: त्यौहारी सीजन में 70 हजार सीधी भर्तियां करेगा फ्लिपकार्ट, इन पोस्ट के लिए जगह खाली
फ्लिपकार्ट (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरू, 15 सितम्बर: ई-कॉमर्स जाएंट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने मंगलवार को कहा कि वह इस त्यौहारी सीजन में 70 सीधी और लाखों अपरोक्ष नौकरियां पाने में लोगों की मदद करेगा. सीधी नौकरियां सप्लाई चेन के तहत होंगी और इसके लिए डिलिवरी एक्जक्यूटिव, पिकर्स, पैकर्स और शॉटर्स की भर्ती की जाएगी. इसके अलावा अपरोक्ष तौर पर फ्लिपकार्ट के सेलर पार्टनर लोकेशन और किराना दुकानों पर रोजगार उत्पन्न किए जाएंगे.

ईकार्ट एवं मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमितेश झा ने कहा, "हम अपने बिग बिलियन डे पर हर किसी के लिए मौके बनाएंगे. हम पूरे इकोसिस्टम को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे. हमारा लक्ष्य ग्राहकों को शानदार अनुभव देना होगा और इसके तहत हमारे साथ कई लोग परोक्ष और अपरोक्ष तौर पर जुड़ेंगे. "

यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ने वॉलमार्ट इंडिया में हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया, अगस्त में लॉन्च होगा Flipkart होलसेल

लास्ट माइल डिलिविरी के लिए फ्लिपकार्ट 50 हजार से अधिक किराना दुकानों को अपने साथ जोड़ेगा और इसके तहत किराना सामनाों की डिलिवरी के लिए हजारों नौकरियों का सृजन होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).