Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना के मरीज 1.74 लाख, अब तक 1.59 लाख हुए ठीक
बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,74,266 पहुंच गई है, लेकिन राहत की बात है कि इसमें 1,59,700 स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं. इस बीच, बिहार में जांच की संख्या बढ़ने के बाद रिकवरी रेट 91़ 64 फीसदी पहुंच गई है. बिहार में गुरुवार को 1,203 नए मामले सामने आए. फिलहाल राज्य में कोरोना के 13,687 सक्रिय मरीज हैं.